झारखंड की थ्रोबॉल टीम 45वीं राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए पुष्कर हुई रवाना

खिलाड़ियों में होती है विषम परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की क्षमता: विजेता वर्मा

झारखंड की थ्रोबॉल टीम में शामिल खिलाड़ी

रांची: आगामी 25 से 27 जून 2022 तक राजस्थान के पुष्कर, राजस्थान में भारतीय थ्रोबॉल संघ एवं राजस्थान थ्रोबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली 45वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की सीनियर पुरुष/महिला टीम रवाना हुई।

टीम के रवाना होने से पहले समाजसेवी सह आजसू पार्टी की महिला नेत्री श्रीमती विजेता वर्मा एवं झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने खिलाड़ियों के बीच खेल किट वितरण किया। श्रीमती विजेता वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों के बीच हौसला अफजाई करने पहुंचीं श्रीमती विजेता वर्मा ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में नैसर्गिक रूप से विषम से विषम परिस्थिति में लड़कर आगे बढ़ने की प्राकृतिक क्षमता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण भरोसा है कि झारखंड के थ्रोबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य का नाम रौशन करेंगे।

संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हमारे खिलाड़ियों तैयारी अच्छी है। हमारी महिला टीम बीते 4 वर्षों से राष्ट्रीय सीनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान सुनिश्चित करते आई है, जबकि पुरुष टीम राष्ट्रीय स्तर पर और टॉप 8 में अपना स्थान रखती आई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार टीम स्वर्ण पदक के लक्ष्य को हासिल करेगी और राज्य का मान सम्मान बढ़ाएगी। हमारे खिलाड़ियों का जुझारूपन एवं अनुशासन हमारे खिलाड़ियों के पदक विजेता बनने का प्रमुख आधार है। हमारे खिलाड़ी अर्जुन की तरह लक्ष्य साधने में सफल अवश्य होंगे।

झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पुरुष टीम में विवेक कुमार, रवि कुमार, मो. रेहान, अंशुमन राज, राकेश कुमार, सुनील उरांव, चमरू उरांव, अमरदीप कुमार, पवन लोहरा, मनीष शर्मा, साहिल लोहरा, पंकज कुमार, सरोज यादव, राजीव रजक, सोनू सिंह (कोच) और कीर्ति कुमार (मैनेजर) शामिल हैं।

इसी प्रकार महिला वर्ग में जेबा परवीन, अन्नू यादव, अरुणा यादव, सरस्वती उरांव, सरिता कुमारी, तमन्ना परवीन, पिंकी कुमारी, रेणुका कुमारी, रुचि कुमारी, करुणा कुमारी, अनामिका कुमारी, शायरा कायनात, अर्शी कायनात, मनोज शर्मा (कोच) और अमित कुमार (मैनेजर) शामिल हैं।

-----------

बेजुबान: Voice of the Voiceless | Email ID: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090

Comments