बाबा अमरनाथ के दर्शन होंगे 3 जुलाई को, श्रद्धालुओं में उत्साह

अमरनाथ यात्रा के लिए रांची से रवाना हुआ पहला जत्था

रांची से निकले जत्थे में शामिल हैं 11 श्रद्धालु

रांची: रांची से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। रांची के 11 श्रद्धालुओं का यह जत्था संजय सिंह (लल्लू) के नेतृत्व में रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ, जो 30 जून को जम्मू पहुंचेगा। रवाना होने से पहले इन सभी श्रद्धालुओं ने श्री चैती दुर्गा मंदिर पर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

इस दौरान पुजारी बाबा द्वारा सभी यात्रियों का स्वागत कर सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। अमरनाथ यात्रा में 11 श्रद्धालुओं का जत्था संजय सिंह (लल्लू) के नेतृत्व में रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद यह जत्था 30 जून को जम्मू पहुंचेगा।

इसके बाद 1 जुलाई को यह जत्था पहलगांव के लिए रवाना होगा। 2 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू होगी और 3 जुलाई को बाबा अमरनाथ के दर्शन होंगे। दर्शन के बाद भक्त बालटाल के रास्ते से वापस लौट जाएंगे।

अमरनाथ यात्रा के लिए निकले इस जत्थे में संजय कुमार सिंह (लल्लू), भोलू सिंह, विक्की सोनी, कृष्णा साहू, हरीश सिंह, अनिल वर्मा, अर्जुन सिंह, पंकज गुप्ता, मनीष वर्मा उर्फ बड़े, सचिन सोनी, उमेश कुमार आदि शामिल हैं।

-----------

बेजुबान - आपकी जुबान | Email ID: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090

Comments